मध्य प्रदेश
झारखंड राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । झारखंड के महामहिम राज्यपाल राजेश बैस जबलपुर से तेंदूखेड़ा, अभाना होकर दमोह पहुंचे। सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। कलेक्टर दमोह एस.कृष्ण चैतन्य, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज आदि अधिकारी, जनप्रतिनिधियो ने पुष्पगुच्छ से स्वागत सत्कार किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल ने सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। महामहिम राज्यपाल ने सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि से मुलाकात की। श्री दिगंबर जैन पंचायत एवं जैन मिलन वरिष्ठ शाखा प्रमुख ने अलग-अलग ज्ञापन राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सौंपा ।



