झिकोली साईखेडा गाडरवारा सडक अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । एमपीआरडीसी का स्टेट हाईवे 44 का झिकोली से कामती तिराहा तक सडक के परखच्चे उड गये है जगह. जगह जानलेवा गड्ढे हो गये है, जिससे मोटर साईकिल चालको को भारी वाहनो से परेशानी होती है , तेज रफ्तार होने से मोटर साईकिल चालक गिर कर चोटिल हो जाते या जान से हाथ तोड़ लेते है । झिकोली से प्रारंभ होने पर रेत खदान की चेक पोस्ट, धूनी दरबार के गेट, ,नर्मदा मंदिर के समाने , ब्लाक आपिस , रम्पुरा कुईया , बनवारी तिगडा, देवरी बस स्टैंड , कामती, पिटहरा के पास जानलेवा गड्ढे है जिससे आये दिन सडक दुघर्टना होती रहती है । लोग चोटिल होते या जान चली जाती है ।कुछ गढ्ढे स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से कहीं बाटर सप्लाई का लीकेज , कहा घरो का निस्तारी पानी आने से सडके खराब हो रही है । नगर वासियों और क्षेत्र वासियो ने शासन प्रशासन से पुनः सडक का डामरीकरण कराने मांग की है। कंपनी द्वारा गैरतगंज से बोरास झिकोली पुल तक पूरी सडक पर डामलीकरण पूर्व में किया जा चुका है लेकिन झिकोली से कामती तिरहा आधा अधूरा छोड़ दिया है जनपेक्षा शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि समस्या से छुटकारा दिलाऐगे।



