क्राइम

बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मारी, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने ट्रक को पुलिस के सुपुर्द

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

सिलवानी । मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर सिलवानी से 7 किमी दूर चुन्हेटिया मोड़ पर ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे के लगभग राजमार्ग 44 पर चुन्हेटिया मोड़ पर भोपाल से डिंडोरी उदयपुरा की ओर पान मसाला भरकर तेज गति से जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 2333 ने ग्राम देवरी जागीर निवासी पंकज ठाकुर पिता रतिराम ठाकुर उम्र 22 साल अपनी बाइक बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 38 एमआर 2064 से घर से सिलवानी की ओर आ रहा था। को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने ट्रक को रोक कर चौकीदार कमलेश ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द किया। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस ने युवके के शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पीएम हेतु भेजा गया।
मृतक पंकज ठाकुर 3 भाई और 3 बहन है। और यह मंझला और अविवाहित है।
सिलवानी पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button