मध्य प्रदेश

हर पंचायत में सामुदायिक भवन बनाना के लिए हम प्रतिबद्ध हैं : मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम पतलोनी में 15 लाख रुपये की लागत से बनाये गये सामुदायिक भवन का स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने लोकार्पण किया।
मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि इस भवन की मांग निरंतर ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थी जिसको आज पूर्ण का अवसर प्राप्त हुआ है। आने वाले दिनों में एक बड़ा टीन शेड भी यहां बनाकर तैयार किया जायेगा। पतलोनी वासियों के द्वारा मुझे निरंतर आर्शीवाद प्राप्त होता रहा है मैं आप सभी का आभारी हूं। भवन को बहुत ही सुंदर एवं मजबूत बना गया सरपंच तिज्जा बाई एवं सरपंच प्रतिनिधि”बेड़ी सिंह को बहुत बधाई देता हूं। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा जिला मंत्री भारत सिंह लोधी, विनीता कुलस्ते तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button