धार्मिकमध्य प्रदेश

चार धाम तीर्थयात्रा, ईश्वरीय शक्ति के करेंगे दर्शन

रिपोर्टर: विनोद साहू
बाड़ी । आस्था विश्वास और ईश्वरीय शक्ति के सामने कोई भी परेशानी बहुत छोटी लगती हैं ।
बाड़ी से चारों धाम तीर्थयात्रा के लिए प्रकाश साहू (पत्रकार) के परिवार के 22 परिजन आज भोपाल कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दिल्ली पहुंचकर ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से चारों धाम तीर्थयात्रा करेंगे ।
चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो चुकी है।
केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 6:20 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे खोले गए। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।
हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) को मोक्षदायी माना जाता है। यह यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पापों से मुक्ति प्रदान करती है।
सभी तीर्थयात्रियों के लिए रिश्तेदारों व मित्रों ने शुभ मंगलमय शुभयात्रा की कामनाएं करते हुई विदाई दी ।

Related Articles

Back to top button