मध्य प्रदेश
नायब तहसीलदार गौरझामर का कार्यालय देवरी में क्यों ? गौरझामर में ही खोलने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर को तहसील बनाने की मांग को लेकर तब नागरिको को यहां काफी जन संघर्ष चक्काजाम आंदोलनो के उपरांत शासन ने तहसील के स्थान पर गौरझामर को उप तहसील का दर्जा देते हुए तब गौरझामर को एक नायाब तहसीलदार का पद प्रदान करते हुए उक्त कार्यालय गौरझामर मे खोलने के आदेश दिये गये थे तब बिल्डिग के अभाव मे नायब तहसीलदार का आफिस आनन फानन मे देवरी मे तात्कालिक रुप से खोल दिया गया था तभी से वह देवरी मे ही संचालित हो रहा है। अभी तक शासन प्रशासन जन प्रतिनिधियो विधायको आदि किसी ने भी इसे गौरझामर मे ही स्थापित कराने की जुर्रत नही दिखाई, परिणाम स्वरुप नागरिक अपने राजस्व कामो के लिये अभी भी देवरी के चक्कर लगा रहे है, शासन प्रशासन व क्षेत्रिय विधायक इस ओर अवश्य ही ध्यान देगे।



