खेलमध्य प्रदेश

विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सिलौंडी बनी उपविजेता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय अंतर- महाविद्यालयीन महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बड़वारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चारों महाविद्यालय शासकीय महाविद्यालय बड़वारा, उमरियापान, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ढीमरखेड़ा और सिलौड़ी महाविद्यालय के बीच हुआ जिसमें सिलौड़ी ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया । वहीं दूसरे मैच में बड़वारा महाविद्यालय ने उमरियापान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बड़वारा एवं सिलौड़ी के बीच खेला।
जिसमें सिलौंडी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की देवकी पटेल एवं राधिका बर्मन ने निभाई। जो कि शासकीय महाविद्यालय बड़वारा की ही पूर्व राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, नितिन पांडे , अनुराग गुप्ता , अजय सोनी , विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, बड़वारा महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष सोनेलाल साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. के. सिंह, उमरियापान महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति आरती धुर्वे, सिलौड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य रतिराम अहिरवार, जनोद सदस्य विनय नागवंशी, उमरियापान महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष राजेश व्यवहार, हर्ष द्विवेदी, मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, विकास यादव, अनिल दुबे, बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने विजेता टीम शासकीय महाविद्यालय बड़वारा एवं उपविजेता सिलौंडी टीम को ट्राफी देकर एवं मैडल्स पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही टीम ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान को सहभागिता की ट्राफी देकर अग्रिम प्रयास के लिए प्रोत्साहित किया।
इस प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल. के. सिंह के निर्देशन में एवं महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आदित्य गढ़ेवाल के मार्गदर्शन में किया गया । प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ रहा।

Related Articles

Back to top button