मीडिया पर आज भी जनता का सबसे बड़ा विश्वास है -अमृत मीणा
ब्रह्मा कुमारी संस्थान द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला संपन्न
रायसेन। ब्रह्मा कुमारी संस्थान द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीणा ने कहा कि आज लोकतंत्र ने हमें सबकुछ दिया है।देश के विकास में भी मीडिया का बड़ा योगदान रहा है समाज में जो वातावरण दूषित हुआ है उसका कारण भी कहीं न कहीं हमारे परिपक्वता की कमी है और नैतिक पतन दिखाई देने लगता है मीडिया पर आज भी पब्लिक का सबसे बड़ा विश्वास कायम है। पत्रकार राजकिशोर सोनी ने कहा कि पत्रकारिता का मूल्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते हम चाहकर भी वह नहीं कर पाते। बेहतर पत्रकारिता की दिशा में बढ़े ये हमें सोच रखकर अपना कार्य करना चाहिए।मूक माटी के संपादक हरीश मिश्रा ने कहा कि मीडिया ने हमेशा सकारात्मकता के साथ पत्रकारिता की है कोई खबर नकारात्मक नहीं होती जिस खबर से शासन प्रशासन को तकलीफ़ होती है वह उनकी नजर में नकारात्मक हो जाती है आप खबर उठाएं जनहित की। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार विजय राठौर, अनिल सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित भोपाल से आई डा वीना दीदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर में भी मीडिया का विशेष योगदान रहा है। भारत और समूचे विश्व में कोरोना कार्यकाल संकट के दौर से गुजर रहा था तब मीडिया का विशेष योगदान रहा । भारत सहित पूरे विश्व में डर का माहौल था। परमात्मा की असीम कृपा से हम सब स्नेह मिलन कर रहे हैं आज के समय में सकारात्मकता की आवश्यकता है आजादी से पहले महात्मा गांधी, बालगंगाधर तिलक सहित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान दिया है हम उसे भुला नहीं सकते। मानव के मन पर मीडिया हावी है लेकिन मीडिया के ऊपर औद्योगिक लोग हावी है लेकिन पत्रकारों को अपने जीवन के मूल्यों से समझौता करना पड़ रहा है पत्रकार अपने मन से खबर नहीं लिख सकते स्वतंत्रता पर प्रश्न उठ गया है।आज भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं तो एक एक आत्मा को परिवर्तन की आवश्यकता है।



