पर्यावरण

थाना प्रभारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

सिलवानी। पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी माया सिंह की विशेष उपस्थित में पुलिसकर्मियो ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। पौधा रोपण करते वक्त थाना प्रभारी माया सिंह ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की बात नहीं। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण में वृक्ष अपना विशेष स्थान रखते हैं वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें आक्सीजन देते है। उन्होंने आम जनता से वृक्ष संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर एएसआई आरती धुर्वे, संदीप जैन, राजेश मांझी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button