रायसेन में तेन्दुआ का शव, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
रायसेन ।। 26 नवम्बर 2026 गुरुवार को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना, जिसका स्थल वन परिक्षेत्र पूर्व रायसेन की बीट अमरावद के कक्ष कमांक आर.एफ. 381 की वनसीमा से 165 मीटर दूरी पर स्थित होकर राजस्व भूमि के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया व डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों के नाम 1) अमित ओझ वन्यजीव चिकित्सा अधिकारी रातापानी टाईगर रिजर्व औंरगंज 2) अमर ज्योति टोपो पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सालय रायसेन के द्वारा किया गया है। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह की कार्यवाही वन संरक्षक भोपाल वृत्त भोपाल, वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल रायसेन व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण कमांक 46308/20 दिनांक 26.11.2026 दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है



