क्राइम

थाने में एसआई ने टीआई को गोली मारी: आरोपी ने खुद पर भी किया फायर

टीआई की हालत नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती
आपसी कहासुनी के बाद हुआ विवाद

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रीवा । मध्यप्रदेश के रीवा सिविल लाइन थाने में एसआई बीआर सिंह ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद पर भी फायर कर लिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना सिविल लाइन थाने में गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। उस वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। फायरिंग की इस घटना के बाद एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
कहासुनी के बाद एसआई ने कर दी फायरिंग
बताया जा रहा है कि किसी मामले में टीआई हितेंद्र शर्मा गलत जांच पर कार्रवाई करने वाले थे। इसी बात पर एसआई बीआर सिंह ने उन्हें समझाइश दी थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ। एसआई ने टीआई के चेंबर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद पर भी फायर कर लिया। घटना के वक्त थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था। इधर घायल टीआई को ब्लड डोनेट करने के लिए अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button