दमोह जिले के 9 नवाचारी शिक्षकों को मिला राज्यस्तरीय गिजुभाई पुरस्कार
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बिधानसभा भोपाल मानसरोवर हाल में शिक्षको को उत्कृष्ट कार्य सम्मानित किया। शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा आयोजित शिक्षाविद गिजूभाई पुरस्कार 2022 के सम्मान समारोह में आनंद घर बनाने के लिए चयनित प्रदेश भर के शिक्षकों का विधानसभा भोपाल के मानसरोवर हाल में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सानिध्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया । पूर्व मंत्री और दक्षिण पश्चिम भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, विधानसभा के सचिव ए.सी सिहं, पूर्व कमिश्नर डॉ अशोक भार्गव एवं गुजरात से विशेष अतिथि प्रफुल्ल जी की उपस्थिति में 41 जिले के लगभग 400 शिक्षकों को शिक्षाविद् गिजूभाई पुरस्कार के अन्तर्गत शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह सम्मान पट्टीका पहनाकर विशेषकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर केंद्रित पत्रिका के साथ 4 पुस्तकें प्रदान की गईं l
दमोह जिले से पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में चौधरी राजकुमार जैन सीके जैन, महेन्द्र दीक्षित, नवाचारी शिक्षक मोहम्मद इसरार खान, भूपेन्द्र जैन, विमल पटेल, संध्या तन्तुवाय, संगीता सिंह, शीला पटेल विशेष रहे l इस ऐतिहासिक और गौरवशाली कार्यक्रम को इतना विशेष बनाने वाले शिक्षक सन्दर्भ समूह के समन्वयक श्री डॉ दामोदर जैन और समस्त टीम का ज़िला दमोह समन्वयक चौधरी राजकुमार जैन की ओर से बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी गई।



