क्राइम

दिनदहाड़े चली ताबड़ तोड़ गोलियां एक हमलावर की मौत, ड्राइवर हुआ घायल, एसपी मौके पर

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
नीमच । एमपी के नीमच जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकल के आ रही है। जहां शहर के कैंट थाना क्षेत्र में अभी-अभी एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस दौरान दिन दहाड़े बीच बाजार में गोली चलने की घटना हुई है। जिसके चलते शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं गोलीबारी में हमलावर एक व्यक्ति मौत हो गई एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार अचानक लायंस पार्क के समीप सामने से आए एक क्रेटा वाहन चालक ने व्यवसाई समाज सेवी अशोक अरोरा की कार पर फायरिंग करना शुरू कर दी, मौके पर आरोपी पक्ष की ओर से एक कार चालक घायल होकर गिर गया, वहीं दो अन्य भागने में कामयाब हुए । घटना में अशोक अरोरा के बाएं हाथ पर मामूली चोट आई । जो फिलहाल उपचार रत होकर पूर्णतः स्वस्थ हैं। फरार आरोपियों को ढूंढने में पुलिस मुस्तादी से जुट गई है । घटना के चलते अशोक अरोरा के समर्थकों में खासा आक्रोश है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में समाजसेवी व्यवसाय अशोक अरोरा के समर्थक जिला चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने जानकारी देते हो बताया कि एक आरोपी की मौत हो गयी है। बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश है पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button