क्राइम

नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी को लिया अभिरक्षा में

सिलवानी। सिलवानी तहसील के बम्होरी थाना क्षेत्र मे एक नावालिग बच्ची से उसी गाव के लड़के द्वारा दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी भरत सिंह द्वारा आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया है । फरियादी के परिजनो की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भादवि धारा 376 एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर सिलवानी टीआई माया सिंह, एसडीओपी राजेश तिवारी, उपनिरीक्षक आरती धुर्वे बम्होरी थाना प्रभारी भरत सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि नावालिग बच्ची से दुष्कर्म पर प्रकरण कायम कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button