क्राइम

पुलिस अलर्ट मोड में, एसएसटी टीम ने नगद 174660 रुपये किये जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया व स्टाफ द्वारा पथरिया – गढ़ाकोटा चैक पोस्ट पर लगी टीम के साथ वाहन चैकिंग कार्यवाही की गई। एक व्यक्ति गजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी सिंगारचौरी जिला सागर मोटरसाइकिल पर एक बैंग रखे संदेहास्पद स्थिति मे पाया गया जो पथरिया से गढ़ाकोटा तरफ जा रहा था । जिसकी तलाशी पर बैंग मे 174660 रूपये नगद बरामद किये गये, पैसो के संबंध मे बिल दस्तावेज पूछने पर कोई संतोषजनक जवाव नही दे पाया, जो गजेन्द्र सिंह के कब्जे से 174660 रुपये नगद एसएसटी टीम द्वारा जप्त किये गये। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी निरी रजनी शुक्ला, सउनि मुफीस खान, प्र.आर. संदीप, आर. मनीष, राजकुमार पटेल, मोहन साहू मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button