दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए शिविर आयोजित
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । साईंखेड़ा में क्षेत्र की शासकीय शालाओं में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सा परीक्षण के लिए साईंखेड़ा ब्लॉक का शिविर सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ साईंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने अतिथियों में मीडिया से कमलेश अवधिया सहित अन्य की उपस्थिति में मां सरस्वती का पूजन कर किया। शिविर में चिकित्सकों डॉ डी पी पंथी, ऋतु वर्मा, राजेन्द्र सोनी, राकेश लोधी, हिमांशु पठारिया, डॉ कुशवाहा ने 56 दिव्यांग छात्र छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण किया जिनमे से 2 छात्रो के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाये गए एवं 11 छात्र छात्राओं के दिव्यांगता प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया गया। शिविर में उदबोधन के क्रम में सर्वप्रथम साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने अतिथियों को शिविर से जुड़ी जानकारी दी। शिविर में साईंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने कहा कि दिव्यांग छात्र छात्राओं की पढ़ाई के लिए शिक्षको को विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है। दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदना का भाव सभी मे होना चाहिए । शिविर के कार्यक्रम का संचालन बीएसी योगेन्द्र झारिया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा किया। शिविर के सफल आयोजन में बीआरसी गिरीश पटैल, डाइट व्याख्याता संजय शर्मा, अलका शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, प्रभात रूसिया, प्रशांत राय सहित शिक्षको वेनीशंकर पटैल, मनीष शंकर तिवारी, भानु राजपूत, देवेंद्र बसेडिया एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अभय जाट का सहयोग सराहनीय रहा।



