पीएमश्री शासकीय हाईस्कूल पिपरिया सहलावन में टीएलएम मेला का आयोजन

शिक्षक और विद्यार्थियों ने लिया भाग
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला शिक्षा प्रशिक्षण सस्थान कटनी के मार्गदर्शन में जनशिक्षा केन्द्र सीएम राइज उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल उमरियापान द्वारा जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) मेला का आयोजन पीएमश्री शासकीय हाईस्कूल पिपरिया सहलावन में किया गया। मेला में जन शिक्षा केन्द्र सीएम राइज उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल उमरियापान अंतर्गत आने वाले करौंदी, गढ़वास, देवरी पाठक, परसवारा, पिपरिया सहलावन आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। मेला का शुभारंभ मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल पिपरिया सहलावन में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) मेला में प्रदर्शनी लगायी गई। जन शिक्षा केन्द्र उमरियापान द्वारा आयोजित टीएलएम मेला में स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. मेला में लगायी गयी शिक्षण अधिगम सामग्रियों का विद्यार्थियों ने अवलोकन कर आकर्षक तरीके से गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य भाषा की जानकारी प्राप्त की ।
पिपरिया सहलावन में टीएलएम मेला विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए आयोजित किया गया। मेला में दर्जनों स्टॉलों में टीएलएम सामग्रियों से संबंधित चित्र एवं कला के जरिये खेल एवं अनुकूल माहौल में बुनियादी विकास संख्यात्मक ज्ञान के बारे में बताया गया। आयोजित टीएलएम मेला बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति शिक्षकों और समुदाय को जागरूक करने के साथ विद्यार्थियों को निपुण बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। टीएलएम मेला में जिले से डायट राजेन्द्र असाटी ने कहा कि छोटे बच्चो को पढ़ने और समझने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन नए तरीको से बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा और पढ़ाई आसान हो जायेगी। राजेन्द्र असाटी ने बताया कि निपुण समागम मेला है और इस मेले में बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षकों को भी बहुत कुछ सीखने को मिला । राकेश सिंनिकर ने बताया कि टीएलएम के माध्यम से यदि बच्चों को पढ़ाते हैं तो खेल खेल में आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे का लर्निंग लेवल हाई करना लक्ष्य है, इसलिए टीएलएम मेला का आयोजन किया गया है।
निपुण भारत से शैलजा तिवारी ने बताया कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। कार्यक्रम में कटनी डाइट से आए राजेन्द्र असाटी, राकेश सिंनिकर, निपुण भारत से शैलजा तिवारी, एपीसी अग्निहोत्री, बीआरसी प्रेम कोरी, बीएसी हेमंत शामल, जनशिक्षक आशीष चौरसिया, पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल पिपरिया सहलावन के प्राचार्य नीरज पाण्डेय, कमलेश पौराणिक, सूर्यकांत त्रिपाठी, अवधेश पटेल, सुशील पटेल, जगन पटेल, सुदामा दुबे, अजय उपाध्याय, अखिलेश पाण्डेय, हरिओम झारिया, रंजना मिश्रा, अर्चना झारिया, ओमप्रकाश पटेल, एचपी केवट, रंजना बाजपेयी, वीरेंद्र तिवारी, राजेश दुबे, मोनी हल्दकार, कमलेश द्विवेदी, राजकुमार पटेल, विभा मैडम, लक्षमण गौड़, जितेन्द्र मरावी सहित ग्रामणजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त जन शिक्षक आशीष चौरसिया ने किया।



