हर्ष एवं उल्लास से मनाया कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस

जिला अध्यक्ष के महू रैली में जाने के कारण कार्यकारी अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
सुभाष चौक एवं जवाहर चौक में ध्वजारोहण कर पटवारी का संदेश वाचन किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक एवं जवाहर चौक में जिला शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने ध्वजारोहण कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश का वाचन किया ।
ज्ञात है कि 27 जनवरी को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जिला इंदौर में कांग्रेस की महारैली पदाधिकारी एवं साथियों सहित शामिल होने के कारण कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एवं संदेश वचन का कार्य कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी को अधिकृत किया था।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद राजाराम यादव रामू भैया, पूर्व पार्षद शंकर सेन, मारूफ अहमद, रजनी वर्मा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस शशि यादव, कल्पना पाठक, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव माया चौधरी, रुक्मणि पांडेय, लता खरे, मुमताज बानो, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, विनोद अहिरवार, रमेश अहिरवार, अजय जय स्वामी, शंकर सेन, पूर्व पार्षद संदीप यादव, गुड्डू श्याम पाहुजा, अशोक बेलानी, गोविंद कुकरेजा, मुन्ना भाईजान, डॉ तोमर, बरदमल चांदवानी, अवध पांडे, बद्दू पांडे, लक्ष्मण मोटवानी, सुखी सरदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी, मनीराम पांडे आदि कांग्रेस नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।



