देवरान हत्याकांड मामले में कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । देवरान हत्याकांड के आरोपियों के परिजनों द्वारा फिर महेश अहिरवार एवं उनके बच्चों के ऊपर हमला किया गया रात्रि के समय 12 बजे घटना की गई सूचना मिलते ही भीम आर्मी जिले की टीम परिजनों की सहायता के लिए पहुंची भीम आर्मी के पहुंचने के 1 घंटे बाद पुलिस 100 गाड़ी पहुंची इसी संबंध में का ज्ञापन दिया। पीड़ित परिवार की मांगे की जो 21 दिन का अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन द्वारा हमें झूठा आश्वासन दिया गया था की आपको आवास योजना के अंतर्गत तीन प्लांट आवंटन की जाएंगे, एक शासकीय नौकरी, करोड़ की आर्थिक सहायता राशि की मांग की गई थी वह भी आज तक नहीं मिली इसके साथ-साथ भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन बौद्ध ने कहा की दमोह पीड़ित परिवार के ग्राम देवरान में 4 एक की गार्ड लगी हुई थी पुलिस प्रशासन द्वारा उसे भी एक महीने पहले हटा लिया गया जब से ही अपराधियों के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रहे हैं दमोह एसपी को इसकी जानकारी देने के बाद भी गार्ड नहीं लगाई गई एवं नवीन बौद्ध जिसने जिले की तमाम घटनाओं एवं निजी मुद्दों को लेकर 120 से ज्यादा ज्ञापन कलेक्टर महोदय के लिए सौंप दिए हैं। लेकिन एक पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई । नवीन बौद्ध ने कहा अगर दमोह प्रशासन द्वारा अगर इन सभी ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो फिर कलेक्टर ऑफिस के सामने मैं अपना आत्म दहन करूंगा क्योंकि जब हम अपनी समाज को न्याय नहीं दिला पा रहे तो फिर हमारा जीना व्यर्थ है इस ज्ञापन में सभी कार्यकर्ता एवं परी पीड़ित परिवार मौजूद रहा। जिनके नाम आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष गगन बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष राहुल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष नितिन बौद्ध जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार अहिरवार, रत्नेश अहिरवार धर्मेंद्र अहिरवार, सूरज अहिरवार, महेश अहिरवार, नारायण अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, विजय अहिरवार, विपिन सुनील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं परिजन मौजूद रहे।



