मध्य प्रदेश

पतलौनी में मनाया गया शिक्षक दिवस

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । तहसील कार्यालय से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पतलौनी के शासकीय पी एम श्री हाई स्कूल में बड़े ही गरिमामय रूप से सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्ण जी प्रथम उप राष्ट्रपति के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता वीना दायिनी सरस्वती जी का पूजन कर डाक्टर राधाकृष्णन की को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया एवं पेन,नारियल भेंट कर सम्मानित किया बच्चों द्वारा प्राचार्य जेएल अहीरवाल एवम पूर्व प्राचार्य के एल चौकसे से केक कटवाकर शिक्षकों का सम्मान किया तदपश्चत स्कूली छात्रों ने गुरु भक्ति के गीत प्रस्तुत किए तथा अपनी बनाई हुई पेंटिंग प्राचार्य एवं शिक्षकों को भेंट की पूर्व प्राचार्य के एल चौकसे ने सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए गुरु जैसे पद को पाने में गौरव की बात कही ।
कार्यक्रम का संचालन सीताराम परस्ते ने किया ।इस अवसर पर शाला के शिक्षक पी एस मरावी, राहुल जैन, अनिल श्रीवास्तव, जसवंत सिंह, बाबू लाल अहिरवार, ज्ञानेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, कुमारी खुशबू सिंह एवं अतिथि शिक्षक तरवार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजकुमार खरे, इंद्रपाल सिंह, राजेश सिंह लोधी की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button