मध्य प्रदेश

टेस्टिंग में जगह-जगह लीकेज हो रही लाइन

सिलवानी। नगर में इन दिनों न सिर्फ परेशानियों का अंबार है बल्कि प्रशासनिक अव्यवस्थाओं ने भी पांव पसार लिए हैं। नगर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कें प्रशासन की लचर व्यवस्था को दर्शा रहा है। कुल मिलाकर भगवान भरोसे चल रही नगर परिषद और प्रशासन की व्यवस्थाओं से नगरहित प्रभावित हो रहा है, जनता परेशान है।
नगर में नर्मदा जल लाने की योजना पर काम किया जा रहा है। 18 करोड़ की इस इस योजना में निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। फलस्वरूप 18 माह में पूर्ण होने वाली मुख्यमंत्री पेयजल आवर्धन योजना करीब 5 साल बीतने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सकी।
गुजरात की पीसी स्नेहल कंपनी के माध्यम से नप ने ठेके पर यह कार्य कराया। पूरे नगर की पक्की सीमेंट की सड़कों को पाइप लाइन डालने के नाम पर खोद कर कबाड़ा किया गया। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को दिखावटी सीमेंट की परत से सुधार कार्य कराया गया। जो अब भी अनेक जगह उखड़ने से गड्ढे हो रहे हैं। वहीं जगह-जगह पाइप लाइन फूटने से और टेस्टिंग के दौरान अधूरे कनेक्शन के पाइपों से आये दिन पेयजल की बर्बादी होती रहती है। ऐसा ही नजारा सोमवार को वार्ड 3 में इंदिरा आवास कॉलोनी में नजर आया जहां पाइप लाइन लीकेज के कारण घंटों पानी फैलता रहा लेकिन जिम्मेदारों ने खबर नहीं ली।

Related Articles

Back to top button