मध्य प्रदेश

दो बसों की आमने सामने भिंडत, 7 घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

सिलवानी । रविवार की शाम रायसेन जिला मुख्यालय के पास पठारी में दो यात्री बसों की आमने सामने भिंड़त हो गई। जिसमें एक बस के ड्राइवर सहित 7 यात्रियों को चोटे आई है।
प्राप्त जानकारी राय बस सर्विस (जमुनिया) सिलवानी से भोपाल जा रही थी। जबकि आकांक्षा ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 38 पी 0235 भोपाल से सिलवानी की ओर आ रही थी। रविवार की शाम 6:30 बजे रायसेन के समीप पठारी में दोनों बसों की आमने सामने भिडत हो गई। जिसमें एक बस के ड्राइवर सहित 7 यात्रियों को मामूली चोटे आई है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद जिला चिकित्सालय रायसेन भर्ती कराया गया। जिनका इलाज किया जा रहा है। बसों की भिंड़त से मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर रायसेन कोतवाली पुलिस ने जाम खुलबाया।

Related Articles

Back to top button