ट्रेन का इंतजार करते समय प्लेटफॉर्म से महिला का लाखों रुपए से भरा बैग चोरी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह के रेल्वे स्टेशन पर एक महिला का बैग चोरी हो जाने की घटना सामने आने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से लौटी महिला दमोह आई हुई थी, जहां दमोह रेल्वे स्टेशन पर नींद लग जाने पर पैसों से भरा बैग चोरी हो जाने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को घटना की जानकारी दी है, जहां पुलिस महिला के बताएं अनुसार कार्रवाई करने में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सागर के मकरोनिया निवासी बताई जा रही है वापस मकरोनिया जा रही थी. तभी ट्रेन का इंतजार करते समय नींद लग गई, जिससे यह घटना घटित हो गई है. प्लेटफॉर्म तीन रेलवे स्टेशन दमोह की घटना बताई गई है, महिला के बताएं अनुसार महिला के पर्स से लाखों रुपए और मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है, जहां पुलिस पूरे घटना की जांच बारीकी से कर रही है।



