मध्य प्रदेश

बस स्टैंड पर पेशाब घर क्षतिग्रस्त हालत में, बस यात्री परेशान

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । बस स्टैंड पर पेशाब घर टूटी फूटी हालत में है बस यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पेशाब घर में बहुत गंदगी है नगर परिषद देवरी के सफाई कर्मी उसकी सफाई भी नहीं करते है। देवरी नगर परिषद सीएमओ साहब देवरी में बस स्टैंड में मात्र एक ही पेशाब घर है वह भी टूटा फूटा हालत में है और बहुत गंदगी इतनी पड़ी रहती है कि बाथरूम करने के लिए बहुत ज्यादा गंदगी है बाथरूम करना तो ठीक है वहां खड़ा होना अभी मुश्किल है बस स्टैंड पर यात्री निरंतर एवं व्यापारी सभी बंधु वहां पर बाथरूम करने के लिए आते जाते हैं पेशाब घर जाने के पहले जिस जाली पर से निकलते हैं वह जाली पूरी टूटी पड़ी है वह जाली पर से किसी बस यात्री का हाथ पैर फैक्चर हो सकते हैं। प्रशासन को इस जाली को तुरंत बदलवा दें एवं सफाई डेली निरंतर होना चाहिए क्योंकि यह बस स्टैंड है देवरी नगर परिषद का इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्योंकि नगर परिषद देवरी के सफाई कर्मी सफाई करना नहीं चाहते हैं वह तो सिर्फ इतना जानते हैं कि हमारा महीना हो गया है जल्दी पेमेंट मिल जाए और कुछ नहीं।

Related Articles

Back to top button