मध्य प्रदेश

नगरीय बाईपास रोड का डामरीकरण द्रुतगति से चालू

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 घोसी पट्टी से गौरझामर होते हुए हाथा गुगवारा सिलारपुर से चरगुआ चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन को जोड़ने वाले करीब 5 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग के बरसात पूर्व पुनः डामरीकरण कर नवीनता के साथ निर्माण कार्य द्रुत गति से चल रहा है निर्माण कंपनी द्वारा इस बायपास मार्ग का डामरीकरण घोसी पट्टी तिराहे से प्रारंभ किया था जो कि क्रमशः आगे बढ़ते हुए कृषि उपज उपमंडी घोसी पट्टी गांव तिगरा नदी एमपी नगर पुलिस थाना हनुमान चौराहा पुराना बस स्टैंड के पास तक अभी तक पूर्ण किया जा चुका है सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी द्वारा लगभग आधे बायपास मार्ग का डामरीकरण किया जा चुका है शेष कार्य पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है लोगों का कहना है कि उक्त सड़क मार्ग का डामरीकरण तो किया जा रहा है लेकिन चौड़ीकरण नहीं होने से आवागमन की बाधा तो यथावत बनी रहेगी प्रायः देखा जाता है कि यह मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है जिस पर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं इस मार्ग का सुरखी नगर की तरह चौड़ा किया जाना चाहिए जिससे लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी व दुर्घटनाएं आदि से राहत मिल सके हालांकि हाल ही के नवनिर्मित डामरीकरण के पश्चात इसकी पटरी को सडक के दोनों तरफ गिट्टी मुरम से पक्का बनाने की मांग की है जिससे रोड किनारे पटरी बनने से लोगों को सकरी रोड पर क्रासिंग के समय होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।

Related Articles

Back to top button