पलक झपकते ही बाइक चोर जिला अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल ले उड़ा
शहर में एक बार फिर बढ़ी बाइक चोरी की वारदातें
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिला अस्पताल में अपने परिचित मरीज का हालचाल जानने पहुंचे कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड चार रायसेन निवासी राकेश राठौर पिता कृपाराम राठौर की बाइक दिन दहाड़े एक युवक चुरा ले गया।राकेश कुमार राठौर अपनी मोटरसाइकल को बगैर लॉक कर हॉस्पिटल कैंपस में खड़ी कर के गया।जब वापस लौटा और बाइक नदारत देख उसके होश उड़ गए।युवक राकेश राठौर पिता कृपाराम राठौर ने बाइक चोरी चले जाने की थाना कोतवाली में लिखित शिकायत आवेदन देकर की है। कोतवाली पुलिस बाइक चोर का सुराग लगाने में जुटी है।कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज से बाइक चोर युवक
का फोटो वायरल भी किया है।
कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड 4 रायसेन निवासी कृपाराम राठौर पिता अमर सिंह राठौर ने बाइक चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में आवेदन देकर की है। आवेदन के हवाले से बताया गया है कि यह मोटरसाइकिल उसके पुत्र राकेश कुमार राठौर के नाम दर्ज है।मोटर साइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 38 एमएच 8095 है। गत 10 जून को दोपहर 2.47 बजे राकेश राठौर अपने किसी परिचित मरीज को देखने के लिए बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर गया। मौका पाकर शातिर बाईक चोर युवक उक्त मोटरसाइकिल चुराकर चंपत हो गया। बाइक चोर गिरोह के रायसेन शहर में एक बार फिर से हौसले बुलंद होंने लगे हैं।जिससे वाहन चालक बेहद परेशान हैं।वही कोतवाली पुलिस का भी सिरदर्द बढ़ गया है।



