मध्य प्रदेश

नगर परिषद को वायरल वीडियो में सेल्फिश कहने पर पार्षद कर्मचारियों में आक्रोश

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर परिषद साईखेडा की सोशल मीडिया में वायरल खबरे लगातार चर्चा में बनी रहती है जो कभी किसी परेशानी का कारण बनती । ग्रुपों में जुड़े लोग कभी नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर, कभी नगर की समस्याओं को उठाते रहते है।ऐसा ही मामला विगत दिवस प्रकाश में आया जब मानव अधिकार आयोग के पदाधिकारी रंजीत तोमर ने वायरल वीडियो में नगर परिषद को सेल्फिश स्वार्थी कहने का संबोधन कर वीडियो ग्रुपों मै डाला। जिससे नगर परिषद अधिकारी सीएमओ कर्मचारियों, अध्यक्ष, पार्षदो को नागुबार लगा। तो सभी ने महिला पार्षदो के साथ एकजुट होकर रंतीज तोमार के खिलाफ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और थाना प्रभारी के नाम पहुचकर ज्ञापन दिया वही कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुलाकात कर उन्हें भी सभी ने अध्यक्ष सहित पार्षद कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा । ज्ञात होवे कि उक्त व्यक्ति सोशल मीडिया और आरटीआई के माध्यम से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर लगातार सवालिया निशान लगाते रहते है ।

Related Articles

Back to top button