मध्य प्रदेश

नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड में ही नहीं हुई सफाई जगह-जगह लगाए कचरे का ढेर

रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन के वार्ड नंबर 13 में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक नही हुई कचरे की सफाई ।
श्री हनुमान मंदिर पाटन देव नगर के वार्ड नंबर 13 जो नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद का वार्ड है के पास भी बड़ा कचरे का ढेर लगा हुआ है जिससे सावन मास में मंदिर जाने आने जाने वाले महिला पुरुष भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सुबह 9 बजे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। नगर पालिका सीएमओ ने सफाई कर्मचारियों को मांगों को मान लिया है। प्रत्येक माह की 15 तारीख के पहले सफाई कर्मचारियों की तनखा डालने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button