व्यापार
नगर में हुआ वोडाफोन/ आइडिया शाप का शुभारंभ
उमर कलेक्शन शॉप पर मिलेगा टेलीकाम कंपनी की सेवाओं का नागरिकों को लाभ
सिलवानी । नगर में पुराना बस स्टैंड पर स्थित उमर कलेक्शन शाप पर वोडाफोन/ आइडिया टेलीकाम कंपनी के कार्यालय का शुभारंभ कंपनी के जोनल आफिसर पंकज झा भोपाल, टीएसएम बरेली नवीन कुमार, टीएसएम रायसेन तालिब खान, व टीएसएम सिलवानी सिद्धार्थ जैन के द्वारा फीता काट कर किया गया था। कंपनी की उपलब्धि बताई। कंपनी के उत्पादों के वितरक मोहम्मद शरीफ ने बताया कि नगर में वोडाफोन/ आइडिया शॉप खुलने से न्यू सिम, सिम पोर्ट, सिम रिप्लेसमेंट एवं रीचार्ज आदि कार्य के लिए ग्राहकों को भटकना नहीं पड़ेगा। सभी कार्य सहज रूप में हो सकेंगे। इस मौके पर टेलीकॉम कंपनियों के वितरक, गणमान्य नागरिक, मीडिया कर्मी आदि मौजूद रहे।



