मध्य प्रदेशव्यापार

महाविद्यालय परिसर में लगेगा फटाखा बाजार, एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में फटाखा बाजार लगवाने का निर्णय लिया है।
एसडीएम प्रियंका भलावी , एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय पहुंचकर अस्थाई फटाखा बाजार स्थल का निरीक्षण किए जाने के साथ नपा सीएमओ एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिकाधिकारी एलएस डोंडिया, सब इंस्पेक्टर संदीप पवार , राजस्व एवं पुलिस अमले के साथ लायसेंसधारी 89 फटाखा विक्रेताओं को क्रमानुसार दुकानों का आवंटन किए जाने सहित सीएमओ एलएस डोंडिया को साफ- सफाई , चूने से लाइनिंग, पेयजलापूर्ति के लिए टैंकर, फायर बिग्रेड एवं अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था कराने के साथ सब-इंस्पेक्टर संदीप पवार को निर्देशित किया कि सभी विक्रेताओं को भी सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशामक यंत्र के साथ कार्य करने के लिए पाबंद रखें कि सभी दुकानदार आवश्यकरूप से फायर सिलेंडर रखेंगे ओर दुकानों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से लगाएंगे। फटाखा बाजार या उसके आसपास 100 मीटर के दायरे में बम- फटाखा, फुलझड़ी, रॉकेट , अनारदाने इत्यादि जैसी अग्निशामक वस्तुओं के चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button