नदी में नहाते समय डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थानांतर्गत ग्राम खापा में खेलते खेलते नदी में नहाने के दौरान 7 साल का बच्चा पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई । घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है ।
नरसिंहपुर जिले के मुगवानी थाना क्षेत्रांतर्गत खापा में रविवार को 7 साल के बच्चे की नदी में गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बच्चे को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाल कर सीधे अस्पताल लेकर गए , लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक सागर रैकवार पिता विकास रैकवार उम्र 7 वर्ष निवासी खापा का बताया जा रहा है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय सागर रोज अपने पिता विकास तैकवार के साथ कनेरा नदी नहाने जाता था आज रविवार सुबह 9 बजे वह अपने पिता के साथ ना जाकर कुछ देर पहले ही अपनी बुआ के साथ-साथ नदी में नहाने को चला गया । इसी दौरान वह खेलते खेलते नदी के समीप पहुंच गया और नहाने के लिए नीचे उतर गया। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण सागर डूब गया । इसी बीच उसकी बुआ ने उसे आवाज लगाई कुछ देर ना दिखने के बाद उसने पानी में देखा गहरे पानी में उसका सिर दिखा तो उसकी बुआ ने ग्राम वासियों को आवाज़ लगाई लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले आए वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया ।
इस संबंध में मुकेश बिसेन थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम खापा में खेलते खेलते नहाने चला गया और नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शव का पंचनामा कार्यवाही शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप, मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



