सिलौंडी में जल जीवन मिशन के कार्य बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम की चेतावनी दी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापन। ढीमरखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत सिलौंडी में जल जीवन मिशन का कार्य पिछले चार पांच माह से बंद है ठेकदार की मनमर्जी से संगम कॉलोनी रोड को खोदकर छोड़ दिया है। संगम कॉलोनी रोड से लगभग एक दर्जन गांव लोगों का आना जाना होता है लेकिन रोड की बीचों बीच खुदे गड्ढे होने के कारण रोज ही हादसे हो रहे है ग्राम के कुछ लोग रोड में गिरने से घायल भी हो चुके है ।
ग्रामवासियों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की लेकिन पीएचई विभाग चुप्पी साधे है। सिलौंडी के अनेक लोगों को नल जल योजना से नया कनेक्शन लेने से घर बैठे पानी मिलने की सुविधा हो जाएगी। लेकिन गांव के ऊपरी हिस्से में गर्मी में पानी की बहुत दिक्कत होती है पुरानी पाइप लाइन में अनेक जगह लीकेज होने से अनेक परिवारों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पा रहा है ।
सिलौंडी के जागरूक लोगों ने प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया है यदि 15 दिनों तक नल जल योजना का कार्य शुरू नही हुआ तो सिलौंडी में चक्काजाम होगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा ।



