मध्य प्रदेश
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत चित्रकलां प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य कल्पना जॉभुलकर के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें एनएसएस प्रभारी राकेश कनेल सहायक प्राध्यापक, कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी श्रीवास्तव एवं दीपिका कलमे के नेतृत्व में चित्रकलां प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें महाविद्यालय की कई छात्राओं ने नशामुक्ति पर नशा से होने वाले नुकसिन पर चित्रकला के माध्यम से संदेश प्रदान किया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में सहायक प्राध्यापिका नीलिमा दुबे, दीपक कुमार अहिरवार रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका लोधी बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान राजनंदनी बंसल बी.एस.सी द्वितीय वर्ष, एवं तृतीय स्थान विशाखा गौर बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।



