धार्मिकमध्य प्रदेश

निकाली भव्य चुनरी यात्रा, पहुंची कंकाली मंदिर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नव वर्ष पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा नव दुर्गा महाकाली उत्सव समिति कबीर मंदिर टेकरी के तत्वधान में निकाली गई चुनरी यात्रा जो सुबह से घने कोहरे की वजह से साढ़े दस बजे के बाद पूजा अर्चना के पश्चात आरंभ की जा सकी उसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं पुरुष कन्याएं नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए जो जय माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में चुनरी लिए चल रहे थे। उनके आगे बैंड दल का काफिला था जिसमें भजनों की धुन पर लोग नाचते झूमते चल रहे थे। माता मंदिर टेकरी से शुरू हुई चुनरी यात्रा पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, दशहरा मैदान, रामनगर, श्यामनगर होते हुए ग्राम फतेहपुर की गऊ घाटी स्थित मां कंकाली मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखानसिंह जाट, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, सुरेश ताम्रकार, अजय जाट, राजीव दुबे, गुलाब रजक, बृजेश लोधी, ओमकार यादव, सत्यजीत दुबे, राजकुमारी शाक्या आदि ने पूजा अर्चना के बाद मां को चुनरी अर्पित की प्रसाद वितरण किया गया।
चुनरी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना की गई चुनरी यात्रा में शामिल लोगों के लिए समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई।

Related Articles

Back to top button