बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही महिला से 10 हजार की लूट, बाइक सवारों अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से10 हजार रुपए की लूट हुई। बाइक सवार अज्ञात दो अपराधियों ने एक महिला से थैला में रखे 10 हजार रुपये छीन कर रफूचक्कर हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार गौरझामर की सेंट्रल बैंक से महिला पैसे निकाल कर अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते मे अज्ञात बाइक सवार दो लुटेरों ने घटना को दिया। बाइक पर सवार दो लुटेरों महिला के हाथ में से रुपए का थैला छीन कर रफूचक्कर हो गए ।
लूट की घटना का शिकार हुई महिला अनीता नामदेव का कहना है बदमाश बैंक से ही पीछे लग गए थे। पर मैंने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही बदमाशों को मौका मिला उन्होंने मेरा थैला छीन लिया और भाग गए। जिसके बाद महिला के द्वारा गौरझामर थाने में पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की भी बारीकी से जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस ने गंभीरता से आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द पहचान का खुलासा किया जाएगा।



