मध्य प्रदेश

गरीबों के लिए अच्छी खबर : मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत नवीन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में “आबादी क्षेत्र” की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भू-खण्ड (पट्टे) उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना वर्ष 2022 में प्रारंभ की गई है। योजना के तहत द्वितीय चरण में नवीन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।
पात्र व्यक्तियों योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता निर्धारित की है। आवेदक परिवार के पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिए आवास नहीं है। परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं हो। आवेदक परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस) दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए पात्रता पर्ची धारी हो। आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता न हो और शासकीय सेवा में नहीं हो। आवेदक का नाम उस ग्राम में जहां वह आवासीय भूखण्ड चाहता है। एक जनवरी 2021 को प्रचलित मतदाता सूची में हो। परिवार से तात्पर्य पति-पत्नि एवं उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री। आवेदन करने के लिए वहीं आवेदक परिवार पात्र होंगे। जो संबंधित ग्राम के निवासी हो। भूखंड आबंटन के लिए कोई प्रीमियम देय नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button