मध्य प्रदेशविधिक सेवा

नेशनल लोक अदालत का आयोजन सिहोरा सिविल न्यायालय में हुआ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नेशनल लोक अदालत का आयोजन सिहोरा सिविल न्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित की गई! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश एवं मुख्य न्याय धिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय न्याय मूर्ति रवि मलिमठ, शील नागू, कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में प्रदेश के समस्त जिलों में 11 मई 2024 शनिवार को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयो, श्रम न्यायालयों, कुटुंब न्यायालयों, तथा अन्य न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस दौरान नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय सिहोरा में सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश द्वितीय सिहोरा के द्वारा माँ सरस्वती वंदना व पुष्प माला सहित दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया! वहीँ सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय सिहोरा, रेशमा खातून न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपशिखा दांगी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के साथ साथ समिति अधिवक्ता रविदीप सिंह बैस, पूर्व सचिव संजय सिंह सेंगर एवं समस्त अधिवक्तागण की उपस्थिति में आयोजित की गई!
शनिवार को नेशनल लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय सिहोरा में राजीनामा के आधार पर न्यायालय में लंबित लिटिगेशन प्रकरण 1050 रखे गये! इन प्राकरण में 74 प्राकरणो का निराकरण किया गया! जिस पर 6203872 बासठ लाख तीन हजार आठ सौ बहत्तर रूपये का अवार्ड पारित किया गया! इसी क्रम में प्राइलिटिगेशन के 2486 प्रकरण निराकरण के लिये रखे गये! जिस पर 57 प्रकरणो का निराकरण कर 6816196 अड़ष्ठ लाख सोलह हजार एक सौ छियानवे रूपये का अवार्ड पारित किया गया! जिसमे 157 व्यक्ति नेशनल लोक अदालत से लाभान्वित हुये!
तदार्थ समिति अधिवक्ता संघ सिहोरा के सदस्यगन साधना जैन, सत्यप्रकाश खरे, रविचरण गुप्ता, मी सिद्दीकी, रमेश पटेल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थित में की गई।

Related Articles

Back to top button