मध्य प्रदेश

नोहटा में आयुष नि:शुल्क शिविर का केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा नोहटा ग्राम में मेगा आयुष शिविर लगाया गया शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के द्वारा जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति में किया गया । शिविर में आयुष डाक्टरों के द्वारा शिविर में आए रोगियों को परामर्श दिया गया, शिविर में रोगियों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई रोगियों ने अपने अपने रोगों के संबंधित दवाओं को प्राप्त कर शिविर का लाभ दिया ।
शिविर का आयोजन आयुष विभाग के द्वारा किया गया इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस कार्यक्रम सराहा उन्होंने कहा लोगों को इससे सुगम इलाज मिल सकेगा लोग स्वस्थ रहेंगे तो समाज और देश स्वस्थ रहेगा और आयुष चिकित्सा पर लोगों का विश्वास बढ़ेगा इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे लोगों को काफी लाभ होता है।
कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रहलादसिंह पटैल, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाव सिंह, दमोह कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, पंडित दीपक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नोहटा सत्यपाल सिंह, जुगल शर्मा, शीतल राय, भारत सिंह, गोविन्द यादव, सचिन जैन,जिला मंत्री उत्तम सिंह, जनपद सदस्य अनिल रैकवार नोहटा, सोनम यादव सरपंच नोहटा, राजा भैया, उमराव सिंह, निज़ाम सिंह, घनश्याम सिंह, गोपाल सिंह, भूपेश गंधर्व, मिडिया प्रभारी हेमराज सिंह, पंचम सिंह,महराज सिंह, भूपत सिंह, अरविंद सिंह, परसोत्तम दुबे, नर्मदा प्रसाद राय, कमल सिंघई, खड़क सिंह, संतोष अवस्थी, सुरेश जैन नगर परिषद तेंदूखेड़ा अध्यक्ष, कमलेश साहू, व भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता बंधु एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटैल, अनंत राम पटैल, डॉ वैदेही, डॉ मनीष पटैल, डॉ प्रियंका जैन, डॉ तपस्या उपाध्याय, एसडीओपी तेंदूखेड़ा व विभाग के कर्मचारियो की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button