पसमांदा समाज के विशेष सम्मेलन में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बने अफरोज अली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम आलमपुर में पसमांदा समाज मुस्लिम समाज के सभी पिछड़े वर्गों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया ।
जिसमें मध्य प्रदेश पसमांदा ( मुस्लिम पिछड़ा वर्ग ) समाज के प्रांतीय अध्यक्ष सलीम रंगरेज की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान एवं विशेष अतिथियों में राष्ट्रीय सचिव हाजी मोहम्मद अजीज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहम्मद हुसैन पाकीजा, मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष फारूक मंसूरी की विशेष रूप से मौजूद रहे ।
सम्मेलन में जिले भर से पसमांदा समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान अतिथियों द्वारा सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी मो. अफरोज अली को जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज में पसमांदा वर्ग के पिछड़ेपन एवं उनकी आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक समस्याओं को रेखांकित करते हुए वक्ताओं में मुख्य अतिथि मो.एहसान खां एवं विशेष अतिथियों में हाजी मोहम्मद अजीज, प्रांतीय अध्यक्ष सलीम रंगरेज, फारूक मंसूरी, मोहम्मद हुसैन पाक़ीज़ा, सईद नादां एडवोकेट इत्यादि ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग रखते हुए कहाकि मुस्लिम समाज के सबसे पिछड़े वर्ग को विशेष आरक्षण का लाभ दिया जाए ताकि अब तक गरीबी एवं पिछड़ेपन की जिंदगी जीने वाला यह समाज देश में समाज की मुख्य धारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए अग्रसर हो। समाज को शिक्षा एवं सर्विसेज में आरक्षण देकर उनका जीवन स्तर उठाया जा सके मुस्लिम समाज में सबसे ज्यादा संख्या पिछड़ा वर्ग की है जिसमें विभिन्न जातियों का समावेश है।
वक्त की जरूरत के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी पसमांदा समाज की चिंता करते हुए मुस्लिम जाति के सबसे पिछड़े वर्ग के पसमांदा समाज को अपने से जोड़ने की बात कही गई है। इससे प्रतीत होता है कि पसमांदा समाज की देश में सबसे बड़ी जनसंख्या एवं एकजुट के कारण अब राजनीतिक पार्टियों का ध्यान भी जाने लगा है।
इसलिए समय का तकाजा है कि हम सब भी पिछड़े वर्ग के पसमांदा एक प्लेटफार्म पर आकर सरकार से अपनी समस्याओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण दिए जाने की मांग रखें ताकि सरकार उसे पूरा करने के लिए विशेष ध्यान दे ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शाहिद अंसारी, हाफिज नासिर, हाजी तहजीब गैरतगंज, आजम पटेल मुड़ियाखेड़ा, इमरान अली देहगांव, हाजी लतीफ, साबिर मंसूरी, खलील कुरेशी, मोहम्मद रिजवान, खालिद गढ़ी, मो. इलियास ताज, मुन्ने खां मंसूरी, जाहिद भाई सिलवानी, इरशाद खां बम्होरी, अबरार खान, ओवैस खान रायसेन, राशिद मंसूरी, उवेश मंसूरी, सलमान अली बेगमगंज सहित मुस्लिम समाज के पिछड़े वर्गों में मंसूरी समाज, रंगरेज समाज, शाह बिरादरी , कांकड़, कुरैशी कसाई , राईन सब्जीफरोज, शीशगर कचेरे, बेलदार, घुमन्तु जाति नट समाज के करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन मंसूरी समाज के जिला सचिव सलीम मंसूरी एवं आभार प्रदर्शन नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अफरोज अली द्वारा किया गया ।



