क्राइम
देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक व्यक्ति को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस लेकर पुलिस ने पकड़ा है। बताया गया है कि आरोपी ग्राम गढौला तिराहा में घूम रहा था, जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा कारोलिया गोस्वामी के नेतृत्व में उपनिरिक्षक शेषकुमार दुबे प्र.आर. नर्मदा पटैल, भरत, संकेत तिवारी, रवाना हुए थे। मौके पर पंहुचकर उक्त सूचना सही पाई गई। मौके पर एक व्यक्ति अवैध रूप से 315 बोर का देशी कटटा लिये था और लोगो को भयभीत कर रहा था. जिसे मौके पर स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हेतराम रैकवार पिता लखन रैकवार उम्र 26 बर्ष ग्राम बकायन का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।



