पागल कुत्ते ने 2 लोगों को काट कर किया गंभीर घायल
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एक 10 वर्ष का बालक और वहीं एक युवक 25 वर्ष को पागल कुत्ते के काटने से इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल किया रेफर ।
गुरुवार दोपहर 12 बजे लगभग एक पागल कुत्ते ने एक 10 वर्षीय बच्चा व एक 25 वर्षीय युवक को पागल कुत्ते द्वारा काटकर गंभीर घायल होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मडियादौ बस्ती में इमली चौराहा के पास एक पागल कुत्ते ने 1 बच्चा शिवम पिता रोशन ठाकुर उम्र 10 वर्ष निवासी जिला कानपुर उत्तर प्रदेश, वहीं युवक माधव पिता रजजू पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी शिवपुर को निजी काम से रास्ते में जाते वक्त पागल कुत्ते ने इस कदर कांटा की युवक और बच्चा दोनों चलने लायक नहीं हैं जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादौ में उपचार किया गया। जहां दोनों गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल हटा इलाज के लिए रेफर किया गया जहां दोनों का इलाज जारी है।



