धार्मिक
पातालेशवर हनुमान मंदिर में चैत्र नवरात्रि में हुई काली जी की झांकी की स्थापना
रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया | ग्राम उचेरा जमुनिया में पातालेशवर हनुमान मंदिर में चेत्र नवरात्र के दिनों में उचेरा जमुनिया मेहंगवा में काली जी की झांकी की स्थापना की गई ।
इस दौरान झांकी स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल बना हुआ है । परम पूज्य श्री बृह्मचारी जी महाराज के प्रिय शिष्य पं. श्री हितेशकृष्ण जी शास्त्री द्वारा प्रतिदिन दोपहर 8 बजे से संगीतमय आरती का आयोजन किया जाता है । मंच संचालन पं. श्री बालकृष्ण जी शास्त्री जी द्वारा किया जाता है इस भक्तिमय कार्यक्रम को स्थानीय श्रद्वालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।


