मध्य प्रदेश

पीएम श्री कन्या विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साहपूर्वक मनाया

सिलवानी। नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलवानी में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का प्रस्तुतिकरण किया। शिक्षकों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें यह संदेश देता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, बुद्धिमत्ता, धैर्य, कर्मनिष्ठा और सही निर्णय के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है।
विद्यालय में 1 सितंबर से 3 सितंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन एवं उनकी लीलाएं भारतीय संस्कृति, कला, दर्शन और आध्यात्मिक चेतना का मूल आधार हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है।

Related Articles

Back to top button