पुलिस ने गुरूवार की रात्रि में पकड़े वाहन दूसरे दिन लेन-देन कर छोडे़
सिलवानी। गुरूवार की रात्रि में सिलवानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कीरतपुर रम्पुरा में जुआ फड़ पर छापा मारा और वहां खड़े दो वाहनों एवं एक गांव में खड़ी कार को पकड़ लिया और एक कार में लाॅक होने पर टेक्टर से खींचकर ग्राम चौकीदार के सुपुर्द कर दो वाहनों को सिलवानी थाने लेकर आ गई। रात भर और शुक्रवार की शाम तक लेनदेन चलता रहा। बताया जाता है कि पुलिस ने दो वाहन मालिकों से दस दस हजार रूपये लेकर 500-500 रूपये के चालान की रसीद देकर छोड़ दिया गया।
वहीं जुआ फड़ में कितने जुआरी पकड़े गये और कितनी राशि जब्त की गई। यह खुलासा नहीं किया। टबेरा वाहन क्रमांक एमपी 04 5623 एवं अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 5231 को दस दस हजार रूपये लेकर छोड़ दिया जबकि अल्टो कार क्रमांक एमपी 38 सीए 3742 लेनदेन नहीं होने के कारण ग्राम कीरतपुर में चौकीदार की सुपुर्दगी में खड़ी हुई है।
उदयपुरा निवासी जितेन्द्र मेहरा ने बताया कि किसी काम से कीरतपुर गया हुआ था तभी सिलवानी पुलिस ने कीरतपुर के पास जुआ फड पर छापा मारा था और मेरी अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 5231 को कीरतपुर में खड़ी होने पर मेरी कार को भी पुलिस पकड़कर सिलवानी ले आई और शुक्रवार की शाम को दस हजार रूपये लेकर पांच सौ रूपये के चालान की रसीद देकर छोड़ा गया है। बेगमगंज की टवेरा के मालिक से भी दस हजार रूपये लेकर छोड़ा गया है। वही एक अल्टो कार वाले से लेनदेन नहीं होने के कारण अभी भी कीरतपुर में खड़ी हुई है।



