कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश
अवर्षा से उमस बढ़ी, खरीफ फसल को हानि पहुंचने की संभावना

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विगत एक सप्ताह से यहां बरसात के मौसम में मानसूनी वर्षा का पानी नहीं गिरने से अवर्षा की स्थिति बनी हुई है इसके चलते खरीफ मौसम की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाने की संभावना बन गई है यदि समय पर जल्दी बरसाती पानी नहीं गिरा तो यह क्षति का अनुमान ज्यादा पहुंच जाएगा बता दें कि राजस्व निरीक्षक मंडल गौरझामर में इस वर्ष सर्वाधिक रूप से किसानों ने मक्का सोयाबीन और अन्य जिंसों में मूंग और उड़द ज्वार बाजरा बटरा इत्यादि फसलों को बोया हुआ है खेतों में खड़ी फसलों को इस समय पानी की नितान्त आवश्यकता है इन दिनों अवर्षा के चलते गर्मी की तेज उमस से लोग बेहद बेचैनी महसूस करने लगे हैं और इन दिनों कूलर पंखे इत्यादि विकल्पों से लोग इस उमस को कम कर राहत में लगे हैं।



