मध्य प्रदेश
पुलिस ने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना मडियादो प्रभारी ब्रजेंश पांडे के नेतृत्व में कार्यवाही
ब्यूरो चीफ:भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व एसडीओपी हटा नीतेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मडियादो एवम थाना मडियादो स्टाफ द्वारा 2017 को माननीय न्यायालय दमोह द्वारा जारी स्थाई वारंटी शहजाद पिता शब्बीर खान उम्र 45 वर्ष निवासी खरगापुर जिला टीकमगढ़ को उसके घर खरगापुर से गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय दमोह पेश किया जाएगा। वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बृजेश पाण्डेय प्र आर विपिन तिवारी,आर नंदलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



