पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी के नेतृत्व प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विधानसभा जबेरा मुख्यालय पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जबेरा, नोहटा एवं पूर्व विधायक प्रतापसिंह के नेतृत्व प्रदेश व्यापी मोदी सरकार द्वारा मित्र उद्योगपति को फायदा पहुचाने के लिये एसबीआई एव एलआईसी में जनता की जमापूंजी को अडानी ग्रुप को दे दी गई जिससे आज उनके सभी कंपनी घाटे में जा रही इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार के विरोध में पूर्व विधायक प्रतापसिंह लोधी ने कहा मोदी सरकार जनता की जमापूंजी अपने मित्र उद्योग पति अडानी ग्रुप को थोक में सोप दी गई कंपनी घाटे में जा रही है उनके शेयर गिरते जा रहे और मोदी सरकार चुपचाप बैठी हुई ऐसे कई उद्योगपति है । मोदी सरकार में देश की जमापूंजी लेकर भाग गए इसी तरह कोई भरोसा नही वो भी भाग सकते है सरकार को इनको देश से बाहर जाने की अनुमति नही देनी चाहिये। भाजपा सरकार की दोगली नीतियों के कारण महगाई इतनी बढ़ गई रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए अब रसोई कैसे बनाये, खाद तेल के दाम भी बढ़ते जा रहे है घरेलू उपयोग की वस्तुओं को मंहगा किया जा रहा साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने भी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला और कहाकि भाजपा विकास की बात करती है विकास हुआ है सिर्फ भाजपा विधायक, सांसद , कार्यकर्ताओ का विकास हुआ। महगाई बढ़ती जा रही जनता को परेशान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की 15 माह की सरकार में जनहित की योजनाओं को लागू किया गया उन योजनाओं से घबराई भाजपा ने विधायको की खरीद फरोख्त कर कांग्रेस सरकार को गिरा दिया गया आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार फिर बनेगी फिर कर्ज माफ होगा। पेंशन 1000 की जाएगी, बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जायेगे। किसानों को उनकी फसल के दाम सही मिलेगी 3000 हजार रूपये क्विंटल गेहू खरीदी जाएगी। कमलनाथ फिर वापस आएंगे बिजली के बिल फिर 100 रुपये आएंगे ।
इस अवसर पर्वप्रताप सिंह पूर्व विधायक, रतनचंद जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष, राजकुमार जैन पूर्व जनपद अध्यक्ष, डॉ हुकमचंद जैन, दीवान चंद्रभानसिंह, संतोष रजक ब्लाक अध्यक्ष, नीरज जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष, केशव राय, वीरेंद्र सिंह राजपूत, कमला अहिरवार, भागचंद यादव, राजकुमारसिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गोविंद तिवारी, रघुनंदन तिवारी, राव किशोरसिंह, रूपनायन मिश्रा, नारायण यादव, दीपक यादव, कपिल राजपूत, सुनील सिंघई, तेजी यादव, करन अहिरवार, नरेंद्र जैन, मुकेश सिंह मलखे राय, जबाहर सिंह, अजय तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, रत्ना अहिरवार, बबलू खान,हरिराम सिंह पूर्ब जिला पंचायत सदस्य, लकी तिवारी, सरताज खान, अजमत खान, उजयार यादव, नीतीश धनगर, प्रेमचंद जैन मुन्ना भैया, राकेश जैन, लकी ठाकुर, प्रवीण राय, रितेश सिंह, चन्नू राय पूर्ब जनपद अध्यक्ष, साहबसिंह ठाकुर, भजन अग्रवाल, मुकेश धुर्वे, हीरासिंह लोधी, श्रीकांत तिवारी, प्रेमसिह मालगुजार, झुमकलाल द्विवेदी, दीपक लोधी, अनिल खरे, नरेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह लोधी, शशि चौधरी सेवादल महिला अध्यक्ष, महेन्द्रसिंह मंडलम अध्यक्ष, रतनसिंह लोधी बबलू सिंह जनपद सदस्य, नीतीश अग्रवाल, लक्मी ठाकुर, राजा खान, गोलू तिवारी, गोलू विश्वकर्मा, अनिता विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



