मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किसान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा। सोमवार को राष्ट्रीय किसान संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसानों की विभिन्न समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निराकरण करने की मांग की गई है। बोरास ग्राम में विद्युत की भारी अव्यवस्था है। तत्काल संबंधित अधिकारी को सव स्टेशन की व्यवस्था बढ़ाने, मंडी में किसानो का पेमेंट मण्डी प्रांगण में ही कराने का कष्ट करे। ताकि किसान सुरक्षित हो सके। बोरास से किरगी खुर्द, मेढा की कार्यवाही पेडिंग पडी है। किसानों को अपने जाने भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम किरगी खुर्द, रहली, का मेढा भी तुरंत चिन्हित कराने के लिए संबंधित पटवारी को आदेश पारित करे। पूर्व तहसीलदार के द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए अवैध ‘निर्माण घोषित कर दिए। नोटिसो निरस्त किए जाये। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानो को उनका पेमेंट किया जाये।, आपसी बटवारा के लंबित प्रकरणो का निराकरण तुरंत प्रभाव से कराया जावे |, बम्होरी वासोदा पारदी टोला से सुल्तानगंज जाने के लिए स्टाप डेम के निर्माण से किसानों को भारी परेशानी हो रही है।
इस अवसर पर राघव राजपूत, नारायणसिंह राजपूत, मुकेश राजपूत, मूरतसिंह, जीमरोगीया सिंह राजपूत, भूरा राजपूत, शिवनारायन श्रीवास, प्रमोद सिंग चिरैया, गोविन्द सिंग राजपूत, सूरज राजपूत, रामबाबू राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button