मध्य प्रदेश

पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्वाचन संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला कटनी के निर्वाचन एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रामाधार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सर्वसम्मति से सीताराम दुबे को जिला शाखा कटनी का अध्यक्ष, सुभाष कुमार पटेल को कोषाध्यक्ष एवं रामभुवन त्रिपाठी को सचिव पद पर चुना गया । इसी क्रम में तहसील कटनी के अध्यक्ष पद पर बाल्मिक मिश्रा, सचिव पद पर ओंकार प्रसाद दुबे एवं कोषाध्यक्ष पद पर रमा गौतम सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई ।
संगठन के प्रांतीय सचिव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रामाधार गौतम ने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी एवं लगन के साथ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी को संगठन के तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा मथुरा प्रसाद झारिया, स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष एल एस राजपूत, सचिव रामलाल यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार दुबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button