सेवानिवृत होने बाद भी पेंशन का लाभ के लिए भटक रहा सेवानिवृत कर्मचारी
पीड़ित ने 49 दिन से अन्य भुगतान और पेंशन के लिए परेशान
आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से ल्गाई गुहार
रायसेन । बेगमगंज तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी राजकुमार चौरसिया 31 अक्तूबर 2023 को अपनी सेवा काल पूर्ण कर सेवानिवृत हुए और तभी से अन्य लाभ का भुगतान और पैशन के लिए दर दर की ठोकर खाने मजबूर है।
सेवानिवृत पटवारी राजकुमार चौरसिया ने बताया कि उनके दिनांक 5 सितंबर 2023 को तहसीलदार एवं एसडीएम महोदय को आवेदन देने के बाद बाद मेरी फाइल 75 दिन मोहित बाबूजी के पास दबी रही एवं 18 दिन राजेश रजक कानून को पटवारी के पास दबी रही जिसके कारण मुझे आज दिनांक तक सेवानिवृत के बाद कुछ भी धनराशि नहीं मिली एवं मेरा पेंशन प्रकरण भी आज दिनांक तक नहीं बना मुझे आज सेवानिवृत हुए 49 दिन बीत चुके हैं और मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं है मुझे मेरी बेटी का विवाह भी करना बहुत जरूरी है लेकिन मेरी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं अब मुझे और भी वरिष्ठ अधिकारियों और मुखमत्री की शरण में जाना पड़ रहा है।
शासन का लिखित आदेश है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत के दिन ही दिन ही सभी क्लेम एवं पेंशन प्रकरण का पीपीओ नंबर उसी दिन मिल जाना चाहिए । इसके बाद जान बुझकर मुझे परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुझे तो आवेदन देने की भी आवश्यकता नहीं थी फिर भी मैंने अपनी तरफ से आवेदन पत्र पेश किया कि मुझे चतुर्थ समयमान वेतन दिया जावे एवं सेवानिवृत की पहली मेरी सर्विस बुक और पासबुक कंप्लीट कर मुझे पेंशन प्रकरण का लाभ दिया जावे।
तहसील कार्यालय रायसेन में अक्टूबर माह में चार पटवारी सेवानिवृत हुए हैं उनकी पेंशन मिलने लगी है उनके सभी क्लेम भुगतान हो चुके हैं फिर बेगमगंज में मेरे कार्यों में क्या समस्या आ रही है।
इन कार्यों को पूर्ण करने की पूरी जिम्मेदारी राजेश रजक कानून को तहसील कार्यालय बेगमगंज की थी इसमें सेवानिवृत होने वाले पटवारी का कोई भी कार्य नहीं बनता पूरी जिम्मेदारी तहसील कार्यालय की है।



